Search

 
 
 

जबरन वसूली के आरोप में टीएमसी नेता जहांगीर खान भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार

टीएमसी नेता व फाल्टा विस के उम्मीदवार जहांगीर खान को उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से  गिरफ्तार किये जाने की खबर है. उसे जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
 
टीएमसी नेता जहांगीर खान

Kolkata :  टीएमसी नेता व फाल्टा विस के उम्मीदवार जहांगीर खान को उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से  गिरफ्तार किये जाने की खबर है. उसे जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

 


पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने  उसे गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फलता पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली धमकी, हिंसा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने सहित अन्य धाराओं के तहत लगभग 7 एफआईआर दर्ज की गयी थी.

 


कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा उन्हें मिली अंतरिम कानूनी सुरक्षा हटाये जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वह फरार चल रहा था. 
 

 

जान लें कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान फलता सीट से टीएमसी उम्मीदवार रहे जहांगीर खान ने खुद को पुष्पा करार दिया था. हालांकि चुनाव के बाद हुए पुनर्मतदान से ठीक पहले उसने अपना नामांकन वापस ले लिया था और गायब हो गया था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही