Search

 
 
 

TMC नेता महुआ मोइत्रा ने सरकारी बंगला खाली किया, पहुंची थी संपदा निदेशालय की टीम

 
NewDelhi :    संपदा निदेशालय की एक टीम आज शुक्रवार को TMC नेता और लोकसभा से निष्काषित सांसद  महुआ  मोइत्रा से सरकारी बंगला खाली कराने के लिए भेजी गयी. जान लें कि पिछले माह लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद महुआ मोइत्रा को दो बार सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा जा चुका था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                             नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस मामले में महुआ मोइत्रा के कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों के आने से पहले ही परिसर खाली कर दिया गया. मोइत्रा के वकील शादान फरासत ने पत्रकारों से कहा, टेलीग्राफ लेन पर महुआ मोइत्रा के बंगले 9बी को प्राधिकारियों के पहुंचने से पहले आज सुबह 10 बजे खाली कर दिया गया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       
तीन दिन पूर्व उन्हें(महुआ मोइत्रा) भेजे गये नोटिस में कहा गया था कि अगर वे बंगला खाली नहीं करती हैं तो एक टीम भेजी जायेगी, जो सरकारी आवास खाली कराया जाना सुनिश्चित करेगी.

महुआ मोइत्रा को सात जनवरी तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था

मामला यह है कि दिसंबर में लोकसभा की सदस्यता चली जाने के बाद महुआ मोइत्रा को सात जनवरी तक बंगला खाली करने का नोटिस विभाग द्वारा दिया गया था. दूसरे दिन आठ जनवरी को निदेशालय ने उनसे बंगल खाली करने को लेकर तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया था. इसके बाद 12 जनवरी को एक और नोटिस भेजा गया था.

हाईकोर्ट का अंतरिम राहत देने से इनकार

महुआ मोइत्रा को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगी . हाईकोर्ट ने सरकारी बंगला खाली करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट के नोटिस के खिलाफ दायर महुआ की याचिका खारिज कर दी. अपनी याचिका में महुआ ने सरकार द्वारा आवंटित बंगले से उनके निकाले जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने की गुहार लगाई थी.

वकील ने हाईकोर्ट से कहा, महुआ मोइत्रा अस्पताल में भर्ती हैं

महुआ मोइत्रा के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता बृज गुप्ता ने हाईकोर्ट को जानकारी दी थी कि पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, इसलिए उन्हें बंगला खाली करने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए. साथ ही कहा था कि महुआ मोइत्रा इसके लिए राशि का भुगतान करने को तैयार हैं.

अधिकारियों के आने से पहले ही परिसर खाली कर दिया गया था

महुआ मोइत्रा के कार्यालय ने जानकारी दी है कि महुआ मोइत्रा के कब्जे वाला सरकारी बंगला आज सुबह 10 बजे तक पूरी तरह से खाली कर दिया गया. बंगले का कब्जा उनके वकीलों द्वारा संपदा निदेशालय को सौंप दिया गया, जो वहां  पहुंचे हुए हैं. कहा कि अधिकारियों के आने से पहले ही परिसर खाली कर दिया गया था.  उन्हें निकाला नहीं गया है.   wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही