Search

 
 
 

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सीआईडी के समक्ष पेश नहीं हुए 15 दिन का समय मांगा

टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को आज सोमवार को सीआईडी के समक्ष पेश होना था, खबर है कि वे पेश नहीं हुए. सूत्रों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी ने खुद के बीमार होने की बात कहते हुए सीआईडी के समक्ष  पेश होने के लिए 2 सप्ताह का समय देने की गुजारिश की है.
 

Kolkata :  टीएमसी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को आज सोमवार को सीआईडी के समक्ष पेश होना था, खबर है कि वे पेश नहीं हुए. सूत्रों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी ने खुद के बीमार होने की बात कहते हुए सीआईडी के समक्ष  पेश होने के लिए 2 सप्ताह का समय देने की गुजारिश की है.
 


इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि  CID ने 30 मई को अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी कर उन्हें 1 जून को जांच अधिकारी (IO) के समक्ष पेश होने को कहा था. साथ ही 6 मई को हुई टीएमसी की मीटिंग की मूल प्रस्ताव पुस्तिका यानी resolution book साथ लाने का आदेश दिया था.

 

जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी ने अपने अपने वकील के माध्यम से जांच अधिकारी को  पत्र भेजकर दो सप्ताह का समय मांगा है. उन्होंने सोनारपुर पर उन पर हमला होने के कारण तबीयत खराब हो जाने का हवाला दिया है.
 

 

मामला यह है कि टीएमसी विधायकों के जाली हस्ताक्षरों से जुड़े आरोपों की जांच के सिलसिले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी कर आज 1 जून को बुलाया था.

 

पश्चिम बंगाल सचिवालय को यह विवादित पत्र सौंपा गया था.  इसमें विपक्ष के नेता के तौर पर शोभन देब चट्टोपाध्याय को समर्थन देने की बात कही गयी थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही