Search

 
 
 

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने की दूसरी शादी!  फोटो से हुआ खुलासा

 
LagatarDesk :  एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां पिछले कुछ दिनों अपने शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थी. एक्ट्रेस अपनी मैरिज को लेकर लोगों ने निशाने पर थीं. इसके अलावा बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अफेयर की भी खूब चर्चा हो रही थी. अब नुसरत जहां को लेकर एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल एक्ट्रेस ने चुपचुप तरीके से शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी. जिससे इस बात का खुलासा हुआ है. हालांकि दोनों ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

बर्थडे केक पर लिखा था हैपी बर्थडे हसबैंड और डैड

आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को यश दासगुप्ता का बर्थडे था. इस खास मौके पर नुसरत जहां ने केक काटा और इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. सबसे खास बात ये है कि इस तस्वीर में उन्होंने हसबैंड और डैड लिखवाया हुआ था. इससे ये तो पता चल ही रहा है कि ईशान के पिता यश दासगुप्ता हैं. साथ ही ये भी पता चल रहा है कि नुसरत और यश ने शादी रचा ली है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/nusrat-11.jpg"

alt="" width="650" height="975" />

प्रेग्नेंसी के समय फैंस पिता का पूछ रहे थे नाम

मालूम हो कि नुसरत जहां ने 26 अगस्त को बेटे ईशान को जन्म दिया था. उस समय से सस्पेंस था कि आखिर उनके बच्चे का पिता कौन है. आखिरकार अब जाकर इस बात का खुलासा हो गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/nusrat-2.jpg"

alt="" width="650" height="973" /> नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी टूटने की खबर ने काफी हंगामा मचा दिया था. दोनों ने साल 2019 में शादी की थी और कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गयी. इसके बाद नुसरत जहां के बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर शेयर की थी. जिस पर निखिल जैन ने कहा था कि बच्चे को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. यह उनका बच्चा नहीं है.

कई बंगाली फिल्मों में आयी हैं नजर

नुसरत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो टीएमसी पार्टी से एमपी हैं. पॉलिटिक्स में अपने ग्लैमरस अंदाज और लुक्स की वजह से वे हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. वे कई सारी बंगाली फिल्मों का हिस्सा रही हैं. उन्होंने जुल्फिकर, हर हर ब्योमकेश और आमी जे के तोमार समेत कई सारी फिल्मों में काम किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही