Search

 
 
 

टीएमसी सांसदों को डराया-धमकाया जा रहा है, 50 करोड़ तक का ऑफर दिया जा रहा है : कीर्ति आजाद

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में जारी बगावत के बीच भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसदों को डराया-धमकाया जा रहा है.पैसे देकर उन्हें तोड़ा जा रहा है. कीर्ति आजाद ने कहा कि 50 लाख से 5 करोड़ रुपए तक देकर सांसदों को सेट किया गया है
 
लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने

Kolkata  :  तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में जारी बगावत के बीच भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसदों को डराया-धमकाया जा रहा है.पैसे देकर उन्हें तोड़ा जा रहा है. कीर्ति आजाद ने कहा कि 50 लाख से 5 करोड़ रुपए तक देकर सांसदों को सेट किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही टीएमसी के 20 बागी सांसदों की सूची को उन्होंने पूरी तरह से फर्जी करार दिया.  कहा कि यह भाजपा की एक नाकाम साजिश है.

 

बता दें कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार के बाद पार्टी के भीतर भगदड़ मच गयी है. विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के 80 में से लगभग 60 विधायक अलग हो गये हैं. काकोली घोष के नेतृतव में 19 लोकसभा सांसदों ने अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर NDA को समर्थन देने की बात कही है.

 

इन सांसदों में ममता की खासमखास सायोनी घोष, शताब्दी राय. जून मालेया सहित यूसुफ पठान भी शामिल हैं. उधर राज्य सभा के तीन टीएमसी सासंदों ने राज्यसभा से इस्ताफा दे दिया है.

 

बदलते घटनाक्रम के बीच कल 11 जून को ममता बनर्जी के करीबी राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी अचानक ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर बरस पड़े. आरोप लगाया कि वे अहंकारी हैं. किसी की भी इज्जत नहीं करते. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ममता दीदी को मुझे या अभिषेक में से किसी एक को चुनना होगा. 
 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही