Search

 
 
 

टीएमसी टूट के कगार पर, 59 विधायक बागी हुए, ऋतब्रत बनर्जी के विधानसभा स्पीकर से मिलने की खबर

बागी विधायकों का दावा है कि उनका गुट ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं. कहा है कि विपक्ष के नेता शोभनदेव नहीं, ऋतब्रत बनर्जी को बनाया जाये, क्यों कि उनके पास दो तिहाई बहुमत है. वे चुनाव चिह्न पर भी दावा पेश कर रहे हैं,
 

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी मुसीबत में घिरती चली जा रही है. उनके हाथ से पार्टी की कमान निकलने का खतरा पैदा हो गया है. पार्टी दो फाड़ होने के कगार पर है.

 

खबर है कि आज बुधवार सुबह 11 बजे टीएमसी से से निकाले गये दो  विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंचे. जानकारी के अनुसार वे विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस  से मिलकर 59 विधायकों के समर्थन का दावा पेश करेंगे.

 

बागी विधायकों का दावा है कि उनका गुट ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं. कहा है कि विपक्ष के नेता शोभनदेव नहीं, ऋतब्रत बनर्जी को बनाया जाये, क्यों कि उनके पास दो तिहाई बहुमत है. वे चुनाव चिह्न पर भी दावा पेश कर रहे हैं, 

 

संख्या बल पर नजर डालें तो प बंगाल में टीएमसी के 80 विधायक हैं. इसका मतलब इस नये गुट को मान्यता पाने के लिए दो-तिहाई(54) विधायकों की जरूरत होगी.  

 

याद करें कि संदीपन और ऋतब्रत ने सोमवार को कोलकाता के MLA हॉस्टल में टीएमसी के बागी विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई थी 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही