Search

 
 
 

टीएमसी दो फाड़, ममता बनर्जी बैकफुट पर, ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता

हालांकि नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद ऋतब्रत बनर्जी न कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ही हैं और हम अपील करते हैं कि वे हमारा मार्गदर्शन करती  रहे. कहा कि हमारा यह कदम व्यक्तिवाद के खिलाफ सामूहिक संघर्ष है.
 

Kolkata :   ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी दो फाड़ हो गयी है. इसका सबूत भी सामने आ गया है. खबर है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथींद्र नाथ बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है.

 

 

इससे पूर्व ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की मांग की थी. लेकिन 80 में से 60 विधायकों ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से मना कर दिया था.

 

 

बदलते घटनाक्रम के बीच ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने कल अलग से बैठक की थी. इसके बाद आज बुधवार को ऋतब्रत बनर्जी ने स्पीकर रथींद्र नाथ बोस से मुलाकात कर कहा कि उनका गुट ही असली टीएमसी हैं.

 


ऋतब्रत बनर्जी ने 60 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र स्पीकर सौंपा और नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने की मांग की. इसके बाद स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी की बात से आश्वस्त होकर उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी.  

 


खबर है कि स्पीकर रथींद्र नाथ बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के कमरे की चाबी भी सौंप दी है.  ऋतब्रत बनर्जी ने अपने गुट से चार उप नेता प्रतिपक्ष घोषित किये हैं. इनमें जावेद अहमद खान, शबीना यास्मीन, शीलू साह,और संदीपन साह शामिल हैं अखरूजमा सदन में टीएमसी के चीफ व्हिप बनाये गये हैं. 
 

 

हालांकि नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद ऋतब्रत बनर्जी न कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ही हैं और हम अपील करते हैं कि वे हमारा मार्गदर्शन करती  रहे. कहा कि हमारा यह कदम व्यक्तिवाद के खिलाफ सामूहिक संघर्ष है. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 
 
 
 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही