Search

 
 
 

बंगाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में टीएमसी के शामिल होने की संभावना नहीं

 
Kolkata :  राहुल गांधी  की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 जनवरी को पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी. तृणमूल कांग्रेस के इसमें भाग लेने की संभावना नहीं है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज बुधवार को यह जानकारी दी. खबरों के अनुसार वर्तमान में असम में चल रही इस यात्रा के 25 जनवरी को कूच बिहार जिले में बक्शीरहाट के जरिए पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यात्रा 29 जनवरी को बिहार पहुंचेगी

दो दिन 26-27 जनवरी को विश्राम करने के बाद यात्रा 29 जनवरी को बिहार पहुंचेगी. इससे पहले यात्रा जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जीलिंग से गुजरेगी. एक फरवरी को राज्य से रवाना होने से पहले मालदा के जरिए 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल में पुन: प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी. जान लें कि मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों ही कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं. टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, हमें कांग्रेस से कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है. और अगर हमें मिलता भी है तो हमारे इसमें शामिल होने की संभावना नहीं है.

कांग्रेस  ने इंडिया गठबंधन के साझदारों को निमंत्रण भेजा है

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA गठबंधन में शामिल टीएमसी और कांग्रेस में पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर बढ़ते टकराव के बीच यह बयान आया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत टीएमसी नेताओं का कहना है कि राज्य में उनकी ही पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला कर रही है. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को 10-12 लोकसभा क्षेत्रों की अनुचित मांग का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे पर चर्चा में देरी के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सभी साझदारों को निमंत्रण भेजा है. उन्होंने कहा, यह टीएमसी को तय करना है कि वे यात्रा में शामिल होंगे या नहीं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही