Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय

Advertisement
Advertisement
 Kolkata : तृणमूल कांग्रेस पत्रकार सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता बाला ठाकुर और नामिदुल हक का नाम राज्यसभा में भेजने के लिए तय कर लिया है. इसकी घोषणा कर दी गयी है.  तृणमूल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर आज रविवार को एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी गयी है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पोस्ट में लिखा गया है कि हम इन लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. आशा है कि वे प्रत्येक भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाये रखेंगे.

ममता बाला ठाकुर मतुआ समुदाय की धार्मिक मां हैं

सुष्मिता देव पहले भी टीएमसी सांसद रह चुकी हैं. वह 2021 में कांग्रेस से टीएमसी में शामिल हुई थी. पार्टी ने  तभी उन्हें राज्यसभा भेजा था.  सुष्मिता को फिर राज्यसभा भेजा जा कहा है. नदीमुल हक भी राज्यसभा सांसद हैं. ममता बाला ठाकुर मतुआ समुदाय की धार्मिक मां हैं.  वह 2019 में बनगांव सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ी थी,  लेकिन बीजेपी के शांतनु ठाकुर से हार गयी थीं. सागरिका घोष की बात करें तो वह देश की जानी-मानी पत्रकार और लेखिका हैं.

56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को   

जान लें कि राज्यसभा में 15 राज्यों की 56 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होने जा रहा है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है. केंद्रीय मंत्रियों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है.

8 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया

इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद 8 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है. 15 फरवरी नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. 20 फरवरी उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू हो जायेगी, आयोग के अनुसार 50 सदस्य 2 अप्रैल को और 6 सदस्य 3 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही