Search

 
 
 

कोलकाता  में आज टीएमसी की जन गर्जन सभा, ममता करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

 
  Kolkata :  तृणमूल कांग्रेस आज रविवार को कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली के साथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेगी. रैली को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी संबोधित करेंगी. जन गर्जन सभा नामक इस रैली में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुख्य वक्ता होंगे. रैली का मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय बकाया राशि को कथित तौर पर रोके जाने पर केंद्रित है, जो पिछले दो साल से राज्य की राजनीति में एक विवादित मुद्दा रहा है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राज्य की 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे

पार्टी के लाखों समर्थकों और मंडल स्तर के कई नेताओं को अलग-अलग शहरों से सुबह से ही ममता बनर्जी को सुनने के लिए परेड ग्राउंड की ओर जाते हुए देखा गया. पार्टी नेता फिरहाद हाकिम ने कहा,  हम लंबे समय बाद ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली आयोजित कर रहे हैं. यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है. इसमें  पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक संदेश देंगी जिसे हम पश्चिम बंगाल के हर गली-नुक्कड़ तक लेकर जायेंगे. कहा कि राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे.

2019 में हुई सभा में 19 विपक्षी दलों के नेता एक साथ आये थे

ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान परेड मैदान के रूप में स्थापित ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर तृणमूल कांग्रेस की विशाल रैली इसलिए भी महत्व रखती है क्योंकि यह जनवरी 2019 में सभा के बाद से इस मैदान पर इतने बड़े पैमाने पर पार्टी की पहली रैली है. 2019 में हुई सभा में 19 विपक्षी दलों के नेता एकजुटता दिखाते हुए एक साथ आये थे. जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन होने के बावजूद 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की सीटों की संख्या 34 से गिरकर 22 रह गयी थी जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में 18 सीटें हासिल की थीं.

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की रैली को पार्टी की विदाई रैली’ करार दिया 

इस बीच, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की रैली का उपहास उड़ाते हुए इसे पार्टी की विदाई रैली करार दिया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल नेताओं को गुंडा तथा भ्रष्ट बताया और उनके पतन का दावा किया. खबरों के अनुसार तृणमूल की इस रैली के जवाब में भाजपा की संदेशखाली में एक रैली करने की योजना है, जहां तृणमूल नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही