Search

 
 
 

टीएमसी की फूट खुल कर सामने आयी, सांसद काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ ओम बिरला को पत्र लिखा

अपने पत्र में काकोली घोष ने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में उनके साथ दुर्व्यवहार किया. अपमानजनक भाषा बातें कहीं. दावा किया कि कल्याण बनर्जी पार्टी के अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक व्यवहार करते हैं.
 

 Kolkata/NewDelhi :  पश्चिम बंगाल में हाथ से सत्ता के जाते ही तृणमूल कांग्रेस में फूट बढ़ती ही जा रही है. ममता बनर्जी की बेहद करीबी रही टीएमसी सांसद 66 साल की  काकोली घोष दस्तीदार अब बागी मूड में हैं.

 

 

खबर आयी है कि काकोली घोष ने आज गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है.

 

अपने पत्र में काकोली घोष ने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में उनके साथ दुर्व्यवहार किया. अपमानजनक भाषा बातें कहीं. दावा किया कि कल्याण बनर्जी पार्टी के अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक व्यवहार करते हैं.

 

काकोली घोष ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की अनुमति देने की मांग की है.

 

बता दें कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने  काकोली घोष को चीफ व्हिप पद से हटाकर फिर से कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाया था.

 

इस घटनाक्रम के बाद से पार्टी के भीतर आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो गये.  ममता बनर्जी के इस निर्णय से काकोली घोष आहत हो गयी थी. उन्होंने    सोशल मीडिया पर चीफ व्हिप पद से हटाये जाने पर अपनी नाराजगी जताई थी.

 

काकोली घोष के टीएमसी के चीफ व्हिप से हटते ही केंद्र सरकार ने उन्हें वाई सिक्योरिटी की सुरक्षा प्रदान कर दी.  यह खबर सुर्खियां बन गयी थी, क्योंकि अभिषेक बनर्जी सहित टीएमसी के तमाम नेताओं की सिक्योरिटी घटा दी गयी थी.  

 

काकोली घोष दस्तीदार पश्चिम बंगाल की बारासात लोकसभा सीट से चार बार की सांसद हैं. काकोली दस्तीदार  टीएमसी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही