Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों को मनाने की कवायद: 15 दिसंबर को BJP का सभी प्रमंडलों में किसान पंचायत

Ranchi: देशभर में चल रहे कृषि कानून के विरोध को देखते हुए बीजेपी अब किसानों के बीच जाने का फैसला कर चुकी है. बीजेपी के नेता– कार्यकर्ता अब किसानों के बीच जाकर नए कृषि कानून के फायदे गिनाएंगे. बीजेपी प्रदेश कमेटी राज्य के सभी 5 प्रमंडलों में 15 दिसंबर दिन मंगलवार को 11 बजे पूर्वाह्न किसान पंचायत आयोजित करेगी. इसे भी पढ़ें- RTI">https://lagatar.in/information-from-rti-jumla-was-announced-a-package-of-20-lakh-crore-rupees-under-the-self-reliant-india-campaign/9951/">RTI

से मिली जानकारीः आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा थी जुमला

सभी 5 प्रमंडलों में दिग्गज संभालेंगे कमान

कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी आदित्य साहू ने बताया कि संथाल परगना प्रमंडल का किसान पंचायत देवघर स्टेडियम में आयोजित होगा. जिसके मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी होंगे. वहीं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला परिषद मैदान धनबाद में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, दक्षिणी छोटानागपुर के सुकुरहुटू, कांके रांची में मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला टाउन हॉल में मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे. जबकि पलामू प्रमंडल के शिवजी मैदान, मेदिनीनगर में किसान पंचायत आयोजित है जिसके मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी होंगे. इसे भी देखें-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही