Search

 
 
 

निलंबन खत्म करने के लिए कैश कांड में फंसे तीनों कांग्रेसी विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से लगायी गुहार

 
  • पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल से मिले डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी
  • विवाद सुलझाने की केंद्रीय नेतृत्व से की मांग
  • झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद धीरज साहू ने की पहल
Ranchi : कैश कांड में फंसे झारखंड कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी खुद को संस्पेंशन (निलंबन) मुक्त करने की जुगत में हैं. इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से गुहार लगायी है. सोमवार को तीनों विधायक दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. इनकी मुलाकात कराने में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने पहल है. तीनों विधायक ने सारे विवाद सुलझाने की भी केंद्रीय नेतृत्व से गुहार लगायी है.

सस्पेंशन जल्द वापस करने का मिला संकेत : इरफान 

वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद विधायक राजेश कच्छप ने बताया कि पूरे मामले को लेकर काफी देर तक प्रभारी से बातचीत की और पूरे मामले से अवगत कराया. जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने वेणुगोपाल को बताया कि कैश कांड से जुड़े पूरे मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गलत करार देते हुए जीरो प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है. इरफान के कहा, राष्ट्रीय महासचिव ने विधायकों के सस्पेंशन को जल्द वापस करने का संकेत दिया है.

हाईकोर्ट ने निरस्त किया था जीरो एफआईआर

बीते 3 मार्च को कैश कांड में फंसे कांग्रेसी विधायकों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली थी. कोर्ट ने अरगोड़ा थाने में दर्ज जीरो प्राथमिकी को निरस्त कर दिया था. तीनों विधायकों की कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायक अनूप कुमार सिंह ने सरकार गिराने की साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ अरगोड़ा थाना में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें – ओटीएस">https://lagatar.in/ots-scheme-common-electricity-consumers-can-also-deposit-dues-in-five-installments/">ओटीएस

स्कीम : आम बिजली उपभोक्ता भी पांच किस्तों में जमा कर सकते हैं बकाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही