Search

 
 
 

चेहरे पर चाहिए नूरानी निखार, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

नेचुरल ब्यूटी हर किसी का सपना होता है. चमकदार और हेल्दी त्वचा न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि यह अच्छी सेहत का भी संकेत देती है.
 

Lagatar desk : नेचुरल ब्यूटी हर किसी का सपना होता है. चमकदार और हेल्दी त्वचा न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि यह अच्छी सेहत का भी संकेत देती है. आजकल बाजार में कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन आप चाहें तो घरेलू चीजों के इस्तेमाल से स्किन चमकदार बना सकते है

 

हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं. वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.

 

Uploaded Image

कैसे लगाएं - 1 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.

 

शहद और नींबू का फेस पैक

शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को इन्फेक्शन से बचाते हैं, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन-C त्वचा को निखारने में मदद करता है.

 

Uploaded Image

 

कैसे लगाएं - 1 चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं.

 

ओट्स और दही का स्क्रब

ओट्स एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है.

 

Uploaded Image

 

कैसे इस्तेमाल करें -ओट्स को दही के साथ मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें.
 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत और हाइड्रेट रखते हैं.

 

Uploaded Image

 

कैसे लगाएं - एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें.

 

टमाटर का रस

टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने और त्वचा को निखारने में मदद करता है.

Uploaded Image

कैसे इस्तेमाल करें -टमाटर का रस चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें.

 

ग्लोइंग स्किन के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान 

भरपूर पानी पिएं- यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और प्राकृतिक चमक देता है.

स्वस्थ आहार लें- फलों, सब्जियों और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें.

तनाव कम करें -योग, ध्यान या एक्सरसाइज से तनाव कम करने की कोशिश करें.

सूरज से बचाव करें - बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

अच्छी नींद लें - पर्याप्त नींद से त्वचा की मरम्मत और निखार दोनों बढ़ते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही