Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अगली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाये : मुख्यमंत्री

Advertisement
Advertisement
झारखंड विधानसभा परिसर में 74वां राज्यव्यापी वन महोत्सव, किया गया पौधरोपण  Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि अगर हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देना चाहते हैं, तो हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाये. खुद भी पौधे लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें. जब हम सभी लोग पौधा लगाएंगे, दूसरों को भी जागरूक करेंगे, तब धीरे-धीरे ही सही एक बड़ा बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा. हम लोग जलवायु परिवर्तन में सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, तभी पर्यावरण संतुलन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा. ये बातें सीएम ने विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित 74वां वन महोत्सव में कही. मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख सहित कई लोगों ने विधानसभा परिसर में पौधरोपण किया.

बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ हुई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है. यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है. वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है. कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है. बढ़ती क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हों, सभी प्रभावित होते हैं. वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठाना चाहिए. इस मौके पर अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल ख्यांग्ते, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – ईडी">https://lagatar.in/eds-big-action-lalu-familys-property-worth-6-crores-attached/">ईडी

की बड़ी कार्रवाई, लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही