Khunati : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पर्यटन स्थलों को किया जा रहा है विकसित किया जा रहा है. यह बात शनिवार को उपायुक्त शशिरंजन ने पेरवाघाघ में एक संवाददाता सम्मेलन में कही. इस दौरान उन्होंने जिला में किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी. उपायुक्त द्वारा तोरपा प्रखण्ड में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गयी. उन्होंने बताया कि तोरपा प्रखण्ड को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य है. पूरे झारखंड में यह प्रयास खूंटी जिले के तोरपा प्रखण्ड में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तोरपा प्रखण्ड का चुरदाग ग्राम राज्य का पहला शत-प्रतिशत वैक्सिनेटेड गांव है. इसे भी पढ़ें -बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-lightning-kills-elderly-man-outside-house-injures-five-including-four-women/144191/">बहरागोड़ा:
वज्रपात से घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की मौत, चार महिलाएं समेत पांच जख्मी
के गोन्दुडीह में बदमाशों ने की बमबारी, पुलिस जांच में जुटी
वज्रपात से घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की मौत, चार महिलाएं समेत पांच जख्मी
योग्य लाभुकों का टीकाकरण
आगे उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. इसमें प्रतिनियुक्त सुपरवाइजर द्वारा सम्बन्धित चार-चार पंचायतों में योग्य लाभुकों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा. इसमें उचित कार्ययोजना बनाकर पंचायतों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे, ताकि तोरपा प्रखण्ड में योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकें एवं तोरपा पूरे राज्य के लिए उदाहरण बन कर सामने आये. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/miscreants-bombarded-in-dhanbads-gondudih-police-engaged-in-investigation/144166/">धनबादके गोन्दुडीह में बदमाशों ने की बमबारी, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment