Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स का लोड कम करने के लिए सदर अस्पताल में 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

Advertisement
Advertisement
  • आउटसोर्सिंग के तहत ली जाएगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा
  • कार्डियोलॉजिस्ट को प्रति महीने डेढ़ लाख, जीडीएमओ को 63000 रुपए का होगा भुगतान
Ranchi : 500 बेड के सदर अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग के तहत की जाएगी. इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) मापदंड 2022 के अनुसार नियमित पद की स्वीकृति के विरुद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली होने तक इन चिकित्सकों की नियुक्ति होगी. सेवा प्राप्त करने की योजना पर व्यय के लिए 1 करोड़ 61 लाख 62 हजार रुपए की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी है. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे. राशि की निकासी रांची कोषागार से की जाएगी.

बेहतर संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उठाया कदम

रिम्स का भार कम करने के मकसद से सदर अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है. इससे शहर की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर लाभ मिल पाएगा. 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों में जेनरल ड्यूटीज मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ), कार्डियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, एनेस्थेटिस्ट और ईएनटी स्पेशलिस्ट की नियुक्ति होनी है.

इन विभागों के इतने पदों पर होगी नियुक्ति

जनरल ड्यूटीज मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 10 पदों पर नियुक्ति होनी है. इन्हें 63000 रुपये प्रति चिकित्सक, कार्डियोलॉजिस्ट के एक पद पर नियुक्त चिकित्सक को 1.5 लाख रुपये, फिजिशियन के एक पद पर नियुक्त चिकित्सक को 1 लाख 5 हजार रुपये, एनेस्थेटिस्ट के एक पद पर नियुक्त चिकित्सक को 1 लाख 5 हजार रुपये और ईएनटी स्पेशलिस्ट के एक पद पर नियुक्त चिकित्सक को 1 लाख 5 हजार रुपए मासिक मानदेय का भुगतान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – दुर्गा">https://lagatar.in/this-is-how-traffic-system-capital-will-be-during-durga-puja-from-october-20-24-know-before-leaving/">दुर्गा

पूजा में 20-24 अक्टूबर तक ऐसी होगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था, निकलने से पहले जान लें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही