Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आशियाना बचाने के लिए पत्थरकोचा के 300 लोग पहुंचे बीजेपी ऑफिस, दीपक प्रकाश ने कहा- पार्टी करेगी पुनर्वास की पहल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बिरसा चौक स्थित पत्थरकोचा के करीब 300 महिला और पुरूष अपनी समस्याओं को लेकर बीजेपी ऑफिस पहुंच गये. लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से मुलाकात की और बताया कि बस्ती में 250 से ज्यादा घरों में वे लोग करीब 50 साल से रहते आ रहे हैं. सभी घरों में बिजली और पानी का भी कनेक्शन है. इसका वे लोग विधिवत बिल भी देते रहे हैं, लेकिन रेलवे उन्हें उजाड़ने पर आमादा है. बस्तीवासियों ने दीपक प्रकाश से आग्रह किया कि बीजेपी उनके घरों को बचाने में मदद करे. लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र दीपक प्रकाश को सौंपा. दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी बस्तीवासियों के पुनर्वास के लिए पहल करेगी. इसे भी पढ़ें- लखीमपुर">https://lagatar.in/166jmm-also-took-out-candle-march-in-hazaribagh-in-protest-against-lakhimpur-kheri-incident-raised-slogans-in-support-of-farmers147-2/">लखीमपुर

खीरी घटना के विरोध में झामुमो ने हजारीबाग में भी निकाला कैंडल मार्च, किसानों के समर्थन में लगाये नारे

आशियाना उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था हो- दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कहा कि बीजेपी पुनर्वास की नीति पर कार्य करती है. किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले उसको बसाया जाना चाहिए. उन्होंने बस्ती वासियों को आश्वस्त किया कि वे रेलवे के अधिकारियों से बात कर इसका हल निकालने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, दीपक बंका, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, अमित कुमार, राहुल अवस्थी समेतकई नेता मौजूद थे. वहीं बस्तीवासियों की तरफ से पुनिलाल महली, विनोद लोहरा, बिंदेश्वर महली,कल्पना देवी, सुकरमणि देवी, सोनी देवी और वीणा देवी के नेतृत्व में लगभग 300 लोगों ने मुलाकात की. इसे भी पढ़ें-कोयले">https://lagatar.in/meeting-against-decision-to-abolish-fdi-privatization-and-44-labor-laws-for-commercial-coal-mining/">कोयले

की वाणिज्यिक खनन के लिए FDI, निजीकरण और 44 श्रम कानून खत्म करने के फैसले का विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही