Search

 
 
 

देश की मजबूती के लिए मोदी को फिर पीएम बनाएं : मनीष जायसवाल

 
चौपारण में भाजपा का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए मनीष जायसवाल Chauparan, Hazaribagh:  भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल और पूर्व विधायक मनोज यादव ने चौपारण बाजार में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि देश की मजबूती के लिए, विश्व में भारत के बढ़ते कदम के लिए और मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को दे. भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जनसेवा के माध्यम से लोगों की सहायता करने का दौर जारी रहेगा. पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/vote-only-for-those-who-talk-about-the-welfare-of-jharkhand-agitators-pushkar/">झारखंड

आंदोलनकारियों के हित की बात करने वालों को ही देंगे वोट: पुष्कर

रोड शो के दौरान मनीष जायसवाल का जोरदार स्वागत

रोड शो की शुरुआत केंदुआ मोड से हुई जो चैथी मोड, तेतरिया मोड, मरहेडी, ताजपुर, ब्लाक मोड, गांधी स्मारक, बस स्टैंड, चतरा मोड तक पहुंचा. इस दौरान बाजार में व्यवसायी संघों ने मनीष जायसवाल का माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं प्रसिद्ध खीरमोहन व्यवसायी बिष्णु खीर मोहन के संचालक शंकर यादव ने भी सार्वजनिक रूप से प्रत्याशी मनीष जायसवाल तथा मनोज यादव को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, रिशु वर्णवाल, राजदेव यादव, सुनील साव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, जिप सदस्य राकेश रंजन, पूर्व मुखिया शौकत खान, रोहित जैन, मुखिया रेखा देवी, बिरेन्द्र रजक, गदौरी दाँगी, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, जन्मजेय सिंह, संतोष पासवान, रंजीत बर्णवाल, मुखिया सन्तोष सिंह, राजेन्द्र चनद्रवंशी, सुधीर केशरी, बब्लू वर्णवाल समेत हजारों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-does-politics-of-development-and-congress-of-appeasement-sanjay-seth/">भाजपा

विकास और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है : संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही