Search

JMM–CONG सरकार की मजबूती के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम हो ईमानदारी से लागू, कम्यूनिकेशन गेप दूर करने पर जोर- अविनाश पांडेय

  • अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के अंतिम दिन कांग्रेस प्रभारी ने मीडिया को किया संबोधित
  • कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में बदलाव, प्रदीप यादव के उपनेता का दर्जा नहीं मिलने सहित गीताश्री के लगाये आरोप पर रखी राय
Ranchi :  झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कांग्रेस और जेएमएम की गठबंधन सरकार को और मजबूती देने के लिए जरूरी है कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को ईमानदारी पूर्वक लागू करने की दिशा में काम हो. उन्होंने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस का यह चुनावी वादा जल्द ही धरातल पर दिखेगा. तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मीडिया को संबोधित किया. प्रेस क्लब में इस पीसी का आयोजन किया गया. इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की और मीडिया के पूछे सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में बेहतर काम हुआ है. लेकिन यह भी जरूरी है कि सरकार और अधिकारियों के बीच कार्यकर्ताओं का जो कम्यूनिकेशन गेप हुआ है, उसे दूर किया जाये. वहीं, मंत्रियों के कायों को लेकर कहा कि ने केवल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की नहीं बल्कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए. इसपर उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में बदलाव लेकर भी कुछ तैयारी हुई है. उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि विधायकों से मिले फीडबैक से साफ है कि मंत्रियों का काम काफी बेहतर है. जनता के प्रति इनके दायित्व को देखते हुए तय है कि भविष्य में इनका परफोरमेंस और बेहतर होगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-alleged-non-distribution-of-ration-inspection-of-self-help-groups-public-distribution-system-shop/">पलामू

: राशन वितरण नहीं करने का आरोप, स्वयं सहायता समूह की जन वितरण प्रणाली दुकान का किया निरीक्षण

प्रदीप मामले में सीएम से करेंगे बात, गीताश्री उरांव के लगाये आरोप पूरी तरह तथ्यहीन

जेवीएम से कांग्रेस में आये विधायक प्रदीप यादव को उपनेता का पद देने के बाद भी सदन में दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि उनके संज्ञान में बात आयी है. इस बारे में वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे. वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव के पार्टी छोड़ने और उनके लगाये आरोप पर अविनाश पांडेय ने कहा, यह पूरी तरह से तथ्यहीन है. इस दौरान कांग्रेस सह-प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे.

विधायक सरकार के साथ संगठन के स्तर पर अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का कर रहे निर्वहन

अविनाश पांडेय ने कहा है कि झारखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. वे पार्टी के कार्यक्रमों को जनहित तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. सभी विधायक न केवल सरकार के बल्कि संगठन के स्तर पर भी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं. गठबंधन सरकार की तारीफ करते हुए अविनाश पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में जिला से ब्लॉक स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता को राहत पहुंचायी है.

युवा सीएम हेमंत सोरेन के जहन में कई योजनाएं हैं जिससे झारखंड का हो भविष्य उज्जवल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि युवा नेता के नेतृत्व में झारखंड का भविष्य उज्जवल है. कई योजना मुख्यमंत्री के जहन में हैं. जिससे झारखंड का विकास होना तय है. उन्होंने कहा कि अपने तीन दिन के दौरे में उन्होंने विधायक, जिला अध्यक्षों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार के कार्यों की फीडबैक ली. अब वे मुख्यमंत्री से इन फीडबैक को लेकर बातचीत करेंगे.

बीजेपी के प्रति जनता में भारी आक्रोश, वह 2024 में बदलाव चाहती है

प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान की भी अविनाश पांडेय ने खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया. आज लोगों के मन में भाजपा की नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है. जनता 2024 में बदलाव चाहती है. वहीं, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के कार्यों की केवल एक उपलब्धि तीन मुख्यमंत्री को बदलना रहा. वहीं,  इसकी तुलना में झारखंड और छत्तीसगढ़ ने काफी बेहतर कार्य किया. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-31-jan-jpsc-officers-will-be-blamed-sukhdev-and-pradeeps-return-home/">शाम

की न्यूज डायरी।।31 जनवरी।। JPSC अधिकारियों पर गिरेगी गाज।सुखदेव व प्रदीप की घर वापसी।बड़ा तालाब से निकला सोना।अखिलेश पर मोदी का तंज। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//