Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : इंद्रनाथ प्रसाद

Mahuadanr (Latehar) :   कानूनी सहायता केंद्र, महुआडांड़ के पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने प्रखंड के रजदंडा ग्राम में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराया. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों को बताया कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है. इससे कैंसर व टीबी जैसे रोग होते हैं. तंबाकू का सेवन करने से न सिर्फ धन की हानि होती वरन स्वास्थ्य की भी हानि होती है. उन्होंने बताया कि खैनी व सिगरेट का सेवन करने से कैंसर जैसे असाध्य रोग होते हैं. इंद्रनाथ प्रसाद ने लोगों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की सलाह दी. साथ ही लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलायी. उन्होंने तंबाकू के दुष्परिणामों पर छपी बुकलेट व पंपलेट का भी वितरण किया.

कानून की बुनियादी जानकारी से कराया अवगत

इंद्रनाथ प्रसाद ने लोगों को कानून की बुनियादी जानकारी भी दी. बताया कि किसी को डायन बिसाही कहकर प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है और इसके लिए सजा का प्रावधान है. उन्होंने सभी से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की. कानूनी सहायता केंद्र, महुआडांड़ के पीएलवी ने बताया कि बाल विवाह और बाल श्रम भी अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न बीमा और पेंशन योजनाओं की भी जानकारी दी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही