Search

 
 
 

रिम्स में मना तंबाकू निषेध दिवस, निकाली गई जागरूकता रैली

 
Ranchi : रिम्स के नए एकेडमिक ब्लॉक के लेक्चर थिएटर में बुधवार को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया गया. इस कार्यक्रम में रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद, डीन डॉ. अनिल कुमार, डीन रिसर्च डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य, अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरूआ, डीन एग्जाम डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अर्पिता राय व अन्य मौजूद थे. सभी ने तंबाकू से होने वाले विभिन्न तरह के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही तंबाकू से होने वाली बीमारियों की भी जानकारी दी. तंबाकू के सेवन को कैसे छोड़ा जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी. वर्ल्ड नो टोबैको दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल, डेंटल, पारामेडिकल व नर्सिंग के छात्रों द्वारा ध्रुमपान से जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई. रिम्स में यह कार्यक्रम एम्स देवघर और द यूनियन के सहयोग से मनाया गया.

ओरल कैंसर स्क्रीनिंग के लिए एप लांच

इधर, डॉ. अर्पिता राय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रिम्स ने बीआईटी मेसरा के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर ओरल कैंसर स्क्रीनिंग को लेकर एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच किया. एप का नाम ओरो-स्क्रीन है. यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इस एप की मदद से ओरल कैंसर की पहचान में जागरूकता बढ़ेगी. एप लॉचिंग के अलावा तंबाकू नियंत्रण हेल्पलाइन नंबर (9113314001) भी जारी किया गया. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/state-working-committee-meeting-of-bjp-st-morcha-strategy-made/">भाजपा

एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, बनी रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही