Search

 
 
 

जिले में आज 1043 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस का आंकड़ा हुआ 3504

 
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से संक्रमण का ग्राफ के साथ ही लगातार मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. शनिवार को दो लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा इस वर्ष जहां नौ पहुंच गया, वहीं कूल मृतकों की संख्या 1071 हो गई. शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1043 पहुंच गया. इससे जिले में कुल एक्टिव केस 3504 पहुंच गया. शनिवार को जिन दो लोगों की मौत हुई, उनमें एक घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह के रहने वाले बुजुर्ग हैं. दूसरी मौत मानगो निवासी महिला की है. उक्त दोनों टीएमएच में इलाजरत थे. शहर में लगातार हो रही मौत और संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही संख्या तीसरी लहर में भयावह दौर की ओर बढ़ रही है. दूसरी ओर शनिवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से 9421 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटिजेन के 7481, ट्रूनेट के 274 और आरटीपीसीआर के 1666 सैंपल शामिल हैं. हालांकि शनिवार को 11663 सैंपल की जांच की गई. जमशेदपुर में इस माह हुई मौत पर नजर डालें तो नौ मौतों में सात लोगों की मौत टीएमएच में हुई है. दो लोगों की मौत बारीडीह मर्सी हॉस्पिटल में हुई.

शहर के बाद अब गांव के लोग भी तेजी से हो रहे संक्रमित

पूर्वी सिंहभूम जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के ग्राफ में देहात का भी सहयोग मिलने लगा है. अब गांव में भी संक्रमित मिलने लगे हैं. इससे आने वाले समय में स्थिति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. शनिवार को जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के गालूडीह में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं घाटशिला थाना क्षेत्र में 24 लोग संक्रमित पाए गए. उससे चाकुलिया में भी आज 11 मरीज मिले, जबकि मुसाबनी में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया. दूसरी ओर शहर में टेल्को और कदमा में निरंतर संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. शनिवार को टेल्को क्षेत्र में 121 पॉजिटिव केस सामने आए. इससे उक्त क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा 500 के करीब पहुंच गया. कदमा थाना क्षेत्र में आज मिले 127 मरीजों के साथ आंकड़ा 394 पहुंच गया. इसी तरह मानगो में अब तक 280, सोनारी से 244 और साकची से 268 लोग इस माह संक्रमित मिले हैं. ये सभी क्षेत्र हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं. एसीएमओ डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि उक्त सभी क्षेत्र हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं. अगर लोग नहीं संभले तो स्थिति भयावह हो सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही