Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज फिर से तानशाही सरकार के खिलाफ हूल-उलगुलान की जरूरत : कल्पना

Ranchi : कल्पना मुर्मू सोरेन राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के लिए दो चुनावी सभा को संबोधित किया. मंगलवार को उन्होंने साहेबगंज के उधवा इंगलिश मैदान और पतना में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान - तीर धनुष, दिशोम गुरुजी और हेमंत के प्रति पूरे संथाल परगना में अटूट प्रेम, विश्वास और अपनत्व है. वीर क्रांतिकारियों के खून-पसीने से सिंचित इस धरती ने हमेशा शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी है. आज फिर हूल-उलगुलान के आह्वाहन के साथ केंद्र में बैठी तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम झारखंड की जनता कर रही है. हेमंत को साजिशन जेल में डालने वाली भाजपा के खिलाफ लोगों में भयंकर रोष है. यह चुनाव जनता लड़ रही है, भाजपा के खिलाफ है. इसे भी पढ़ें -दुमका">https://lagatar.in/babulal-marandi-said-in-dumka-vote-for-the-same-party-which-made-jharkhand-a-separate-state/">दुमका

में बोले बाबूलाल मरांडी, जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया, उसी पार्टी को वोट करना है…

हेमंत के काम से टेंशन में थी भाजपा

कल्पना ने कहा कि हेमंत का कसूर क्या था? जिस जमीन के साथ उनका नाम जोड़ा गया, उससे उनका कोई लेना देना ही नहीं था. हेमंत का कसूर यह था कि वह राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया, 1932 खतियान स्थानीय नीति, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड, आदि की मांग कर रहे थे, लाखों लोगों को आवास, पेंशन, राशन दे रहे थे, यही भाजपा के लिए डर का कारण था.

अपने वोट से हेमंत की रिहाई का रास्ता खोलें

कल्पना ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती थी कि झारखंड और झारखंडवासी आगे बढ़ें, इसलिए चुनाव से ठीक पहले उन्होंने हेमंत को जेल में डाल दिया है. इस तानाशाही सरकार को मिलकर सबक सिखाना है. हेमंत की जेल की चाबी आप सभी के पास है. आपसे आग्रह है एक जून को चार नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर आपके चहेते बेटे और भाई हेमंत को जेल से मुक्त कराने और अपने हक-अधिकार के लिए विजय हांसदा को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करें. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/after-the-end-of-lok-sabha-election-campaign-pm-modi-will-go-to-kanyakumari-will-meditate-at-vivekananda-rock-memorial/">लोकसभा

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी जायेंगे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही