Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया से गूंज उठा माहौल

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन पूरा शहर आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुल्हा में बड़का कमाल सखिया आदि विवाह गीतों से गुंजायमान हो गया. अवसर था शहर के बीचो बीच अंबाकोठी परिसर में आयोजित श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ के 50 वें अधिवेशन का. मानस पाठ के तीसरे दिन श्रीराम विवाह का आयोजन किया गया. मौके पर गिरिडीह से आये वाचस्पति अनिल भारद्वाज व उनकी मंडली ने श्रीराम विवाह के गीत गाये. उन्होंने आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुल्हा में बड़का कमाल सखिया समेत श्रीराम विवाह के कई गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया. मौके पर महिलाओं ने माता सीता की मांग में सिंदुर लगाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर विवाह की बधाई दी. आसपास की महिलाओं ने श्रीराम विवाह के गीत गाये. इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/undertrial-of-money-launderings-health-deteriorated-in-jail-died-in-rims/">मनी

लॉन्ड्रिंग के विचाराधीन बंदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, रिम्स में मौत

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सप्तीक उपस्थित थे. इस अवसर पर महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, प्रवक्ता डॉ. विशाल शर्मा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, जर्नादन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, मदन प्रसाद, राजू सिंह, दिनेश महलका, सुनील शौंडिक, मनोज दास व प्रकाश मोहन अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे. इससे पहले शारदीय नवरात्र की दूसरी रात मथुरा से आयी नव धार्मिक रामलीला मंडली ने श्रीरामचरित मानस के कई प्रसंगों का जीवंत मंचन किया. काफी संख्या में लोग देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे. बता दें कि लातेहार में श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ का 50वां अधिवेशन चल रहा है. महायज्ञ समिति इसे स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी ने इस अधिवेशन का उदघाटन किया था. 50 वें वर्ष में महायज्ञ समिति की ओर से समिति के स्थायी सदस्यों को स्मृति चिन्ह दिया जायेगा. यह स्मृति चिन्ह महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम द्वारा भेंट किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - मिजोरम">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-mizoram-bjp-rss-want-to-run-north-eastern-state-from-delhi-we-will-give-power-to-people-of-the-state/">मिजोरम

में बोले राहुल गांधी, भाजपा-आरएसएस पूर्वोत्तर के राज्य दिल्ली से चलाना चाहते हैं, हम यहां के लोगों को सत्ता देंगे 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही