Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज बिरज में होली है रे रसिया…. झुमे श्रद्धालु समेत कोडरमा की तीन खबरें एक साथ पढ़ें

Koderma : नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में शनिवार की रात्रि पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर सज्जन खेतान के यहां आयोजित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं का दरबार सजाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से हनुमान चालीस के साथ शुरू हुई. इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. भजन गायक राकेश कपिसमे आज बिरज में होली है रे रसिया... सुरेश यादव ने होलिया में उड़े रे गुलाल..., ब्यूटी सिंह कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर..., सज्जन खेतान ने देना है तो दीजिये जनम-जनम का साथ... भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया. इस अवसर पर राकेश राजपूत, मनोज माथुर, दिलीप पांडेय सहित कई भजन गायकों ने क्लासिक्ल, भोजपुरी आधारित भजन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विमल मोदी के अलावा विजय पांड्या, अरविन्द चौधरी, विवेक सिंह, पप्पू खेतान, गौतम पांडेय, लखन सिंह, विक्की केशरी, राहुल सिंह, विक्रम साव, विकास अग्रवाल, ओम प्रकाश, विकास कुमार, नीतीश मिश्रा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम समापन रामधुन के साथ किया गया.

जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन को लेकर बैठक

[caption id="attachment_573221" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/05rc_m_239_05032023_1.jpg"

alt="जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन को लेकर बैठक" width="1280" height="576" /> जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन को लेकर बैठक[/caption] झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (एलिट ग्रुप) के लिए कोडरमा जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन को लेकर बैठक की गई. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की यह बैठक स्थानीय छाबड़ा लॉज में की गई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व संचालन सचिव दिनेश सिंह ने किया. बैठक में सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि कोडरमा की टीम एलिट ग्रुप में है, जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है. कोडरमा को झारखंड के एलिट ग्रुप की टीम में रांची, बोकारो और सिमडेगा से खेलना है. कोडरमा टीम के गठन के लिए अच्छे और प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलाकर कैंप का आयोजन किया जाना है. तय किया गया कि जेएससीए के सभी बड़े मैचों की तरह अब जिले के खिलाड़ियों को दो दिवसीय मैच की प्रैक्टिस करनी होगी. इसके तहत रविवार से दो दिवसीय ट्रायल मैच रखे जाएंगे. साथ ही 10 मार्च और 11 मार्च को 50- 50 ओवर का मैच रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि एलिट ग्रुप की महत्ता को देखते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को ही टीम में मौका दिया जाएगा. ट्रायल मैच और कैंप कराने का जिम्मा लेवल वन कोच सुधांशु शेखर सिन्हा को दिया गया. बैठक में केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, आलोक पांडे, सोनू खान, सुमन कुमार, ओम प्रकाश, तहसीन हुसैन सहित अन्य उपस्थित थे.

आईएमए और झांसा ने निकाला कैंडल मार्च

[caption id="attachment_573222" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/05rc_m_230_05032023_1-e1678034818500.jpg"

alt="आईएमए और झांसा ने निकाला कैंडल मार्च" width="600" height="270" /> आईएमए और झांसा ने निकाला कैंडल मार्च[/caption] इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) राज्य इकाई द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया. चिकित्सक के दोनों संगठनों के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में झुमरीतिलैया स्थित कन्हैया मिष्ठान भंडार से एक कैंडल मार्च निकाला, जिसका समापन झंडा चौक पर किया गया. कैंडल मार्च में कोडरमा जिला आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आरपी शर्मा, सचिव डॉ. नरेश कुमार पंडित, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के संयुक्त सचिव डॉ. रमन कुमार, वरीय चिकित्सक सह आईएमए के पूर्व सचिव डॉ. राम सागर सिंह, डॉ. आरके दीपक, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रमोद वर्णवाल, डॉ. विकास चंद्रा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रूपेश पंडित, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नीरज साहा, डॉ. राजीवकांत पांडेय, डॉ. राजन, डॉ. सोमेश सहित कई चिकित्सक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : राजीव">https://lagatar.in/transfer-of-rajeev-arun-ekka-principal-secretary-of-panchayati-raj-department/">राजीव

अरुण एक्का का तबादला, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही