Search

 
 
 

आज गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम आदित्यपुर में, पांच घंटे रहेगी नो एंट्री

 
 Jamsedpur :  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी क्रम में सोमवार को दिन के 12:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आदित्यपुर दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय से नो एंट्री का आदेश जारी किया गया है.

छोटे बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन  वर्जित रहेगा

यह आदेश आदित्यपुर टोल प्लाजा मोड़ से लेकर खरकई पुल के उस पार जाने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए जारी किया गया है. इस दौरान इस मार्ग पर सभी प्रकार के छोटे बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतया वर्जित रहेगा. इसकी प्रतिलिपि जिले के तमाम संबंधित पदाधिकारियों, यातयात निरीक्षक, थाना प्रभारी को भेज दी गयी है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही