Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन : सुरजीत नागवाला

Hazaribagh : कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कराने का काम किया है, वह लोकतंत्र के अस्तित्व समाप्ति की पहल है. भारत में जहां एक ओर गरीब आम जनता के पैसों को लेकर बड़े-बड़े व्यापारी देश छोड़कर भाग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बहुत ही बेबाकी और मजबूती से देश के लोकतंत्र की मजबूती को लेकर निडरता से अपनी बातों को कह रहे हैं, वह भाजपा को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं है. आज जिस तरह केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और तमाम जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेस के लोगों को दबाने का काम कर रही है, यह देश की जनता भली-भांति देख रही है. केंद्र की सरकार गरीब आम जनता की सरकार नहीं है. यह पूंजीपतियों की सरकार है और अडानी और अंबानी जैसे लोगों को बढ़ा कर देश को गर्त में ले जाने का काम भाजपा के लोग कर रहे हैं. हम सभी कांग्रेस के साथी मजबूती से राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और पूरी निडरता के साथ गलत का विरोध करते रहेंगे. जरूरत पड़ी, तो सड़क से लेकर सदन तक अब जोरदार आंदोलन होगा और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस के साथी करेंगे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-lpc-being-made-with-fake-signature-of-co/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया जा रहा एलपीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही