Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर, भविष्य में नौकरी की नई परिभाषा गढ़ी जायेगी : प्रो हसनैन

पर्यावरण मेला : प्रिपेयरिंग फॉर लाइफ इन ए टेक्नोलॉजी ड्राइवन वर्ल्ड विषय पर परिचर्चा Ranchi : मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण मेले के छठे दिन ‘प्रिपेयरिंग फॉर लाइफ इन ए टेक्नोलॉजी ड्राइवन वर्ल्ड’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और आईआईटी, दिल्ली के प्राध्यापक एवं शोधकर्ता प्रो. एसई हसनैन ने कहा कि आज की दुनिया टेक्नोलॉजी आधारित हो गई है, यह हमारी जीवन शैली को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है. डाटा या आंकड़ा जो पहले केवल गणीतीय सांख्यिकीय, वित्तीय कार्यों में उपयोग होता था, आज डाटा की उपयोगिता सार्वभौमिक हो गई है. पहले जो केवल एक आंकड़ा भर था, वह परिष्कृत होकर सूचना बना. फिर पुनः परिष्कृत होकर ज्ञान बन गया है, यह केवल टेक्नोलॉजी के माध्यम से हुआ है. भविष्य में नौकरी की नई परिभाषा गढ़ी जायेगी. युवा वर्ग को पता हीं नहीं चलेगा कि ग्रेजुएट होने के बाद उन्हें किस तरह की नौकरी मिलेगी. परंतु तकनीक के कारण हमारे समाज में डिजिटल भेदभाव बढ़ रहा है. आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना ताकतवर है कि यह आने वाले समय में हमारा डीएनए को प्रभावित करेगा. अब दवाओं के माध्यम से रोगियों का इलाज नहीं होगा बल्कि बैक्टिरिया के माध्यम से लोगों के रोगों का निदान होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/27rc_m_228_27022023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" />

अलादिन का चिराग का अस्तित्व भी संकट में आ जायेगा

प्रो हसनैन ने कहा कि उबेर जैसी कंपनी आज दुनिया का सबसे बड़ा टैक्सी चेन है. परंतु उसके पास अपनी एक भी टैक्सी नहीं है. यह टेक्नोलॉजी का कमाल है. आज स्मार्टफोन के माध्यम से जीवन शैली काफी आसान हो गया है. आज जो चैट जीपीटी एप्प आ गया है, वह सारी दुनिया में तहलका मचा रहा है. यह टेक्नोलॉजी का नवीनतम संस्करण औद्योगिक क्रांति के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन ला देगा, हमारी दुनिया को पूरी तरह बदल देगा. यह एप्प हमारे जीवन को इतना आसान बना देगा, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते है. पूरी दुनिया में थ्री डी प्रिंटर की अब काफी मांग है. इस पर लगातार शोध एवं अनुसंधान के कारण अब यह काफी सस्ता हो गया है, पहले जहां विश्व में इसका दाम 18 हजार डॉलर दाम था, वहीं अब घटकर केवल 400 डॉलर पर आ गया है. इसमें अभी और कमी आने की संभावना है. थ्री डी प्रिंटर के कारण अब बाजारवाद जैसे अलादिन का चिराग का अस्तित्व भी संकट में आ जायेगा. मिनटों में आपके जरूरत के समान प्रिंटर के माध्यम से आपके पास होगा.

टेक्नोलॉजी हमारे जीवन पर पूरी तरह हावी

कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एसके मिश्रा ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी हमारे जीवन एवं सभ्यता को प्रभावित कर रही है. औद्योगिक क्रांति के बाद से सारा संसार एग्रीकल्चर सोसायटी से टेक्नोलॉजी सोसायटी की ओर अग्रसर हो गया है. टेक्नोलॉजी हमारे जीवन पर पूरी तरह हावी हो गया है. परिचर्चा के उपरांत बनारस से आये हुए कलाकारों ने भोजपुरी गीत-संगीत कार्यक्रम पेश किया, जिसका मेले में आये हुए लोगों ने भरपूर आनंद लिया. इसे भी पढ़ें – चुनावी">https://lagatar.in/bjp-in-election-mode-hemant-hatao-jharkhand-bachao-maharally-in-ranchi-on-april-11/">चुनावी

मोड में बीजेपीः 11 अप्रैल को रांची में हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ महारैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही