Search

 
 
 

कोडरमा के जीवन ज्योति चर्च में आज गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया

 
Koderma: आज जीवन ज्योति चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया. इस दौरान फादर खलखो ने अपने शिष्यों का पैर धोकर मानवता का परिचय दिया. पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण चर्च बंद थे. इसकी वजह से गुड फ्राइडे का पर्व ऑनलाइन मनाया गया था. इस बार गुड फ्राइडे के दिन चर्च में दो शिफ्टों में प्रार्थना सभा आयोजित की गई. मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु यीशु ने खुद को क्रूस पर बलिदान दिया था. उसी की याद में यह पर्व मनाया जाता है. फादर जार्ज खलको ने बताया कि, कोविड के कारण रविवार को दो शिफ्ट में ईस्टर मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मानव जाति के लिए अपना बलिदान दिया. हमें उनके बलिदान को याद कर प्रेम और शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://english.lagatar.in/koderma-worker-died-after-falling-from-water-tank-carelessness-over-security-arrangements-exposed/44841/">कोडरमा:

पानी की टंकी से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजाम को लेकर लापरवाही उजागर

दुनियां में सुख शांति के लिए की गई प्रार्थना

उन्होंने अपने जीवन को त्याग कर मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाई थी. प्रार्थना सभा में काफी कम लोग उपस्थित हुए और मानवता के लिए प्रभु यीशु के क्रूस रास्ते को याद किया गया. प्रार्थना सभा में दुनिया भर में फैली गंभीर बीमारी कोविड-19 से मुक्ति के लिए भी प्रार्थना की गई. इस अवसर पर कैथोलिक सभा अध्यक्ष सुनील कुमार दास, पवन मेकन कुजूर, बेंजामिन एक्का, पॉलीकॉर्प तिर्की, अरूण कुमार, डा. विमल प्रसाद, डा. उमेश कुमार, उषा लकडा, रजनी एक्का, अस्तर मौट, रोमिग लकड़ा के अलावा कई जिले के कई ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- शाम">https://english.lagatar.in/12-big-news-in-the-news-diary-of-the-evening-april-2-corona-hungama-in-rims-different-views-of-holi-drinking-water-scam-in-hazaribagh-modis-election-speech-land-loot-in-raghuvar-raj-how-to/44774/">शाम

(2 अप्रैल) की न्यूज डायरी में 12 बड़ी खबरें- कोरोनाः रिम्स में हंगामा, होली के कुछ अलग विचार, हजारीबाग में पेयजल घोटाला, मोदी का चुनावी भाषण, रघुवर राज में जमीन की लूट, कैसे बचें कोरोना से, महुआ फुल के फायदे समेत अन्य खबरें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही