Search

 
 
 

हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि का आज आखिरी दिन, ईडी की विशेष अदालत में होगी पेशी

 
Ranchi :  जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड का आज (बुधवार) को आखिरी दिन है. ईडी की विशेष अदालत में आज फिर हेमंत सोरेन की पेशी होगी. कोर्ट फिर तय करेगा कि हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में जायेंगे या फिर ईडी को उनकी रिमांड मिलेगी. माना जा रहा है कि ईडी हेमंत सोरेन से और पूछताछ करना चाहती है. इसलिए वह कोर्ट से फिर से हेमंत सोरेन की रिमांड की मांग करेगी. गौरतलब है कि ईडी ने 31 जनवरी को करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था.

सीआई भानू प्रताप और हेमंत सोरेन को सामने बैठाकर की पूछताछ

मालूम हो कि ईडी की टीम सीआई भानू प्रताप को होटवार जेल से लेकर ईडी ऑफिस पहुंची थी. भानु प्रताप से ईडी की टीम अगले तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. जमीन घोटाले मामले में ईडी की टीम हेमंत सोरेन और भानु प्रताप को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी. वहीं दूसरी तरफ बड़गाई अंचल के प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था.  ईडी के अधिकारी प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो से पूछताछ की. बताया जाता है कि शसेंद्र महतो ने बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन की नापी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही