Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज जुमा है, उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट पर, संवेदनशील शहरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, धार्मिक स्थलों पर प्रशासन की नजर

Lucknow : उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन आज पूरी तरह से अलर्ट है. क्योंकि आज शुक्रवार है. खबरों के अनुसार जुमे की नमाज को देखते हुए राज्य के संवेदनशील शहरों में अहम इलाकों और धर्मस्थलों के आसपास पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने आम जन को सुरक्षा इंतजामों को लेकर आश्वस्त किया. जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर एहतियात संवेदनशील जिलों को अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गयी है. कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत 24 जिले अति संवेदनशील करारा दिये गये हैं. सभी जिलों में सेक्टर सिक्योरिटी प्लान के तहत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-riots-again-in-discussion-sc-will-pronounce-verdict-on-zakia-jafris-petition-today-sit-had-given-clean-chit-to-narendra-modi/">गुजरात

दंगा फिर चर्चा में, जाकिया जाफरी की याचिका पर SC आज सुनायेगा फैसला,  SIT ने नरेंद्र मोदी को दी थी क्लीन चिट  

संवेदशनशील शहर कहे जाने वाले देवबंद में पुलिस अलर्ट है

मथुरा में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने श्री कृष्ण जन्म स्थान व शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर फ्लैग मार्च किया. मथुरा में कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. संवेदशनशील शहर कहा जाने वाले देवबंद में पुलिस अलर्ट है. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. देवबंद एसडीएम और सीओ स्थिति पर नजर रखे हुए है. दारुल उलूम चौक के आसपास के तमाम इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है. जान लें कि देवबंद की रशीदिया मस्जिद में हर जुमे को हजारों नमाजी आते हैं. इसलिए पुलिस अलर्ट मोड पर है. यहां वीडियोग्राफी की जायेगी ड्रोन कैमरे से हर दिशा में नजर रखी जा रही है. खबर है कि नोएडा में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/politics-continues-in-maharashtra-shiv-senas-letter-to-deputy-speaker-demanding-disqualification-of-12-mlas-of-shinde-faction/">महाराष्ट्र

की राजनीति में शह और मात का खेल जारी, शिवसेना का पत्र डिप्टी स्पीकर को, शिंदे गुट के 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही