Ranchi : झारखंड में 13 अक्टूबर का मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन हवा शुष्क रहेगी. सुबह में हल्की धुंध व कुहासा देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन में थोड़ी गर्मी जरूर रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ेगी ठंडक का एहसास होगा. दिन में जहां 29 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी दर्ज की जा सकती है, वहीं रात में तापमान न्यूनतम 20 डिग्री तक जा सकता है.
दिन भर का मौसम
- - सुबह: हल्की धुंध/कोहरा या कुहासा.
- - दिन मेंः आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी.
- - तापमान: अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 20°C.
मौसम विभाग के मुताबिक चार जिलों पलामू, लातेहार, चतरा व हजारीबाग में बादल छाये रहेंगे. हल्की बारिश हो सकती है. ज्यादा बारिश की कोई संभावना या अलर्ट जारी नहीं किया गया है.