Search

 
 
 

चैत्र नवरात्रि  की महाअष्टमी आज,मां महागौरी की पूजा  से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

आज चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. उन्हें शांति, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है. मान्यता है कि उनकी आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
 

Lagatar desk : आज चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. उन्हें शांति, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है. मान्यता है कि उनकी आराधना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

 


मां महागौरी का स्वरूप और महत्व


मां महागौरी को अत्यंत शांत, सौम्य और गोरे वर्ण वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और राहु-बुध दोष भी शांत होता है.

 


भोग और पूजा विधि


महाअष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल, सफेद मिठाइयां, हलवा-पूरी और खीर का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है.

 


कन्या पूजन की परंपरा


इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है. देवी स्वरूप छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें पूरी, हलवा और काले चने का प्रसाद खिलाया जाता है और उपहार दिए जाते हैं. इसे अत्यंत सात्विक और पुण्यदायी माना जाता है .महाअष्टमी के दिन गुलाबी रंग को शुभ माना जाता है, जो सकारात्मकता और आशावाद का प्रतीक है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही