New Delhi : आज ओडिशा में भाजपा के मोहन माझी और आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन के नेता चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी) सीएम पद की शपथ लेंगे. बता दें कि ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. आज बुधवार शाम पांच बजे भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में मोहन चरण माझी ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आदिवासी नेता मोहन माझी क्योंझर सीट से चार बार के विधायक है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
STORY | Chandrababu Naidu to be sworn in as Andhra Pradesh CM on June 12; PM Modi to be present
READ: https://t.co/Ch4U4kYl0D">https://t.co/Ch4U4kYl0D">https://t.co/Ch4U4kYl0D
pic.twitter.com/zCJfZX4OXs">https://t.co/zCJfZX4OXs">pic.twitter.com/zCJfZX4OXs
— Press Trust of India (@PTI_News) June">https://twitter.com/PTI_News/status/1800605366629048533?ref_src=twsrc%5Etfw">June
11, 2024
VIDEO | "I come from Tribal community, so, I will definitely work for their development. But, I will also work for the upliftment and development of the people who are below the poverty line. The last government did not think of these people at all in the past 25 years. Now, the… pic.twitter.com/NfKzM5cdVO
">https://t.co/NfKzM5cdVO">pic.twitter.com/NfKzM5cdVO
— Press Trust of India (@PTI_News) June">https://twitter.com/PTI_News/status/1800580586785927227?ref_src=twsrc%5Etfw">June
11, 2024
पीएम मोदी शपथ समारोह में शामिल होंगे
ओडिशा सरकार में मोहन माझी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता केवी सिंह देव और पहली बार की विधायक प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे. एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कल मंगलवार को भुवनेश्वर में भाजपा के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया.
25 साल बाद ओडिशा में बदली है सरकार
ओडिशा में इस बार भारी उलटफेर हुआ है. 147 सीट वाली विधानसभा में भाजपा को पहला बार 78 सीट मिली है. बीजेडी ने 51, कांग्रेस ने 14, सीपीएमने1 और अन्य ने 3 सीट जीती है. पूर्व सीएम नवीन पटनायक की बात करं तो वह कभी एनडीए में थे. लेकिन 2009 में वह एनडीए से अलग हो गये. ओडिशा में वे 25 साल से सत्ता में काबिज थे.
आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार
आज सुबह साढ़े 11 बजे चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. खबर है कि उनके साथ जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. कहा गया है कि टीडीपी के 19, जनसेना के 3 और भाजपा के 2 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment