Search

 
 
 

आज बिहार के नवादा में पीएम मोदी की चुनावी रैली, कांग्रेस ने हमलावर होते हुए तीन सवाल पूछे

 
New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार चुनावी यात्रा को लेकर कांग्रेस ने उन पर हमलावर होते हुए तीन सवाल पूछे हैं. खबर है कि पीएम मोदी आज रविवार को 11 बजे तक नवादा में रैली करेंगे. कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व जब पीएम मोदा नवादा गये थे तो उन्होंने वारिसलीगंज चीनी मिल का मुद्दा उठाया था. चीनी मिल खुलने से 1200 लोगों को रोजगार मिल सकता था. सैकड़ों गन्ना किसान लाभान्वित होते, लेकिन दस सालों में यह वादा खोखला साबित हुआ. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Electoral Bonds Scam ने भारतीय नागरिकों का चार लाख करोड़  नुकसान किया

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने दूसरे सवाल में नीतीश कुमार के पाला बदलने के मामले का जिक्र किया. कहा कि अब हम जानते हैं कि Electoral Bonds Scam ने भारतीय नागरिकों का चार लाख करोड़ रुपये का नुकसान किया है सवाल है कि बिहार में सरकार बदलने से भारत की जनता को कितना नुकसान हुआ? बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सैलरी-पेंशन को लेकर जयराम रमेश ने पूछा कि क्या पीएम मोदी को बिहार की शिक्षा की खस्ता हालत पर कुछ कहना है? पूछा कि बिहार के शिक्षकों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए भाजपा सरकार क्या कर रही है?

बिहार में भाजपा-एनडीए की भारी लहर  : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बिहार की चुनावी यात्रा से पूर्व एक्स पर पोस्ट किया. लिखा, बिहार में एक बार फिर भाजपा-एनडीए की भारी लहर देखने को मिल रही है. आज सुबह 11 बजे नवादा की जनसभा में मतदान को लेकर उत्साहित अपने परिवारजनों से मिलने का सौभाग्य मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही