Search

 
 
 

बाघमारा के टाइगर के मांद में घुस आज सरयू देंगे चुनौती

 
  • धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू के कथित कब्जे वाली जमीन का करेंगे मुआयना
  • ढुल्लू के गांव चिटाही भी जाएंगे सरयू,
katras : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ पूरे आक्रमक मूड में दिख रहे हैं. श्री राय अब ढुल्लू को उनकी मांद में घुस कर खुली चुनौती देने का मन बना लिया है.भारतीय जन माेर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक सरयू राय का सोमवार को बाघमारा आना तय हुआ है. पहले वे मुराइडीह बस्ती पहुंचेंगे और विधायक ढुल्लू महतो के कथित कब्जे वाली जमीन का मुआयना करेंगे. साथ ही मुराइडीह बस्ती निवासी अमित महतो के नेतृत्व में रैयतों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरयू राय विधायक ढुल्लू महतो के पैतृक गांव चिटाही भी जाएंगे, जहां ढुल्लू की यातनाओं से परेशान अशोक महतो सहित अन्य परिवार से मुलाकात करेंगे. मालूम हो कि भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर सरयू राय लागातार हमलावर हैं. पहले श्री राय ने ढुल्लू महतो के 18 वर्षीय पुत्र के नाम से धनबाद में लाखों करोड़ों की जमीन खरीदी का मामला सार्वजनिक कर चुके हैं. इसके साथ ही बाघमारा में ढुल्लू महतो के कथित कब्जे वाली जमीन की सूची भी उन्होंने जारी की थी.  इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट

के भगवान को याद आया बचपन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही