Search

 
 
 

आज मौसम गर्म रहेगा, तेज हवा के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

 

Ranchi: झारखंड में सोमवार को मौसम गर्म रहेगा. दोपहर बाद मौसम बदलाव की संभावना है. आसमान मे हल्के बादल छा सकते है. राजधानी समेत आसपास के जिलों में तेज हवा और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती हैं.

राज्य के संतालपरगना के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक हो सकती है. कोडरमा और पलामू में सबसे अधिक गर्मी होगी. पलामू का तापमान सबसे अधिक 41 डिग्री तक हो सकता है. इन जिलों में गर्म लहर चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने की संभावना है.

देखें वीडियो-    

विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान (डिग्री में)

  • शहर          अधिकतम         न्यूनतम
  • रांची            37.0                23.0
  • बोकारो         38.0      22.0
  • पलामू           41.0      24.0
  • दुमका           38.0      22.0
  • जमशेदपुर      39.0      24.0
  • देवघर            39.0      23.0
  • गिरिडीह         39.0      22.0
  • धनबाद           39.0           23.0

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही