Search

 
 
 

आज हर घर में एक भगत सिंह पैदा करने की जरूरत : जयराम महतो

 

विधायक ढुल्लू पर बोला हमला, कहा- उनका एकलौता 18 वर्षीय पुत्र अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा है

Madhuvan : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने जनआशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को खरखरी व मधुबन में अलग-अलग सभा को संबोधित किया. इससे पूर्व श्री महतो के नावागढ़ मोड़ पहुंचते ही समर्थकों ने टाइगर जयराम महतो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया. बाद में श्री महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए समर्थकों के साथ खरखरी सभा स्थल पहुंचे और सभा को संबोधित किया.

युवाओं को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत  : जयराम

इस मौके पर जयराम महतो ने स्थानीय नौजवानों से आह्वान करते हुए कहा कि आपको अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है. कुछ लोग बाहर से आकर यहां की जमीन पर अधिकार जमाकर बैठे हैं. यहां की जमीन हमारी, खनिज हमारा फिर भी कुछ दबंग किस्म के लोग यहां के भोले भाले ग्रामीणों को डराते धमकाते हैं, परंतु ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं है. आज हर घर में एक भगत सिंह पैदा करने की जरूरत है. कहा कि जो डरते हैं, वही मरते हैं और उन्हीं के अधिकार को छीना जाता है और जो नहीं डरते हैं वही अमर होकर अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं. स्थानीय विधायक ढुल्लू महतो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने उन्हें लगातार तीन बार सदन भेजने का काम किया, लेकिन उन्होंने स्थानीय लोगों के लिये कोई काम नहीं किया. आज उनका एकलौता 18 वर्षीय पुत्र अकूत संपत्ति का मालिक बना बैठा है. इसलिये आपको बदलना होगा और बदलाव लाते हुए वैसे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना होगा जो आपके हक और हुक़ूक़ की बात सदन में उठा सके. मौके पर इरशाद आलम, किशोर नापित, चंदन कुमार रजक, कुणाल रजक, गुड्डू सोनार, शेख इरफान, राहुल रवानी, विशाल नापित, राहुल रजक, मनीर खान, बजरंगी रजक, शेख टिंकू एवं सभा में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/kalpana-soren-met-hemant-soren-in-jail-husband-gave-her-a-gift-on-her-birthday/">हेमंत

सोरेन से जेल में मिली कल्पना सोरेन, जन्मदिन पर पति ने दिया उपहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही