Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: आज के बच्चे ही देश के भविष्य हैं - मुन्ना सिंह

Hazaribagh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह रविवार को बहेरी पंचायत भवन में आयोजित मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. यह समारोह बुद्धिजीवी मंच हजारीबाग (शिक्षकों) के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. यह बौद्धिक परीक्षा बहेरी, चानो, सखिया, ओरिया, सेतागाढ़ा, इत्यादि क्षेत्रों से आए बच्चों के लिए कराई गई थी. इस मौके पर मुन्ना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के ये बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं. इनकी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान को सम्मानित करना न केवल इन्हें प्रेरित करेगा, बल्कि पूरे समाज को एक सकारात्मक दिशा भी देगा. हम सभी का कर्तव्य है कि हम इन बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने में हर संभव सहायता प्रदान करें. शिक्षा और ज्ञान ही वह सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा हम एक उन्नत समाज की ओर बढ़ सकते हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर उप प्रमुख रविकांत सिंह, बहेरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, सखिया पंचायत के मुखिया इम्तियाज़, छत्री गोप, दशरथ प्रसाद, प्रेम प्रसाद राणा, विनोद कुमार पासवान, सुनील कुमार यादव, सतीश राम, दिनेश कुमार, राजु कुमार, लालवीर राणा, अजीत कुमार दास, तुलसी कुमार दास, ज्योति देवी, लिलिता देवी, सुजीत सिंह, दिनेश यादव, विक्की कुमार धान, नवनीत सिंह राजपूत, इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह के अंत में, मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में मुन्ना सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकगण और बुद्धिजीवी मंच के सदस्यों का धन्यवाद किया गया. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही