Search

2 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद KKR-RCB के बीच आज होने वाली मैच रद्द

Lagatar Desk: कोरोना प्रभाव आईपीएल पर भी पड़ा है. सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  और अहमदाबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच होने वाली मैच को रद्द किया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे. इसके बाद यह फैसला लिया गया है. आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला आज शाम 7.30 में होना था. कोलकाता के दो प्लेयर वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कोई मैच रद्द किया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//