Search

 
 
 

पिपरवार की खबरें- सीसीएल एक्सवेशन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक और अक्षय ऊर्जा दिवस पर कार्यक्रम

 

सीसीएल एक्सवेशन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक

Ranchi: पिपरवार में सीसीएल एक्सवेशन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक एक्सवेशन एसके सिंह और संचालन स्टाफ ऑफिसर एक्सवेशन पिपरवार जेएसपी  शर्मा ने की. कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में मशीनों के रखरखाव और उन्हें ठीक रखने के साथ उपयोगिता बनाये रखने पर चर्चा हुई. साथ ही सभी एरिया में किन-किन समस्याओं का कैसे हल निकाला जाए इसपर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से पिपरवार महाप्रबंधक सीबी सहाय पिपरवार स्टाफ ऑफिसर एक्सवेशन जेएसपी शर्मा परियोजना एक्सवेशन अभियंता मिथिलेश कुमार आरिस इकबाल, बरकाकाना एक्सवेशन आरके सिंह सीसीएल मुख्यालय से संजय वर्मा अशोक कुमार धर्मेंद्र कुमार एनके एरिया से एमके ओझा रजरप्पा से सुबोध कुमार बरकाकाना से रामभवन कुमार हजारीबाग से राकेश रंजन समेत सभी क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर एक्सवेशन इस मीटिंग में शामिल थे. ----------- [caption id="attachment_734842" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23-12.jpg"

alt="" width="1280" height="963" /> अक्षय ऊर्जा दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में कार्यक्रम[/caption]

अक्षय ऊर्जा दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में कार्यक्रम

Ranchi: कोयलांचल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में अक्षय ऊर्जा दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन झा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजीव रंजन झा ने कहा कि हमारे देश में नवीकरणीय ऊर्जा के विकास और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने को लेकर प्रतिवर्ष 20 अगस्त के दिन अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है. इस कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक एस के पांडे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में प्राकृतिक संसाधन को बचाने और जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अक्षय ऊर्जा के संरक्षण पर अपने   विचार व्यक्त किए. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित काफी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही