Ranchi: राज्य में मंगलवार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. उत्तर के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा. पलामू में गर्म लहर चल सकती है. यहां सभी जिलों से अधिक 42 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है.
कोडरमा, देवघर, धनबाद और जमशेदपुर में भी तापमान 40 से 41 डिग्री के करीब रह सकता है. प्रदेश के दक्षिण हिस्सों में तापमान कम रह सकता है. इसके बाद भी गर्मी सताएगी. अगले 48 घंटों के बाद मौसम में परिवर्तन के संकेत हैं.
विभिन्न शहरों में मंगलवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 38.0 24.0
- बोकारो 39.0 23.0
- पलामू 42.0 25.0
- दुमका 39.0 24.0
- जमशेदपुर 41.0 25.0
- देवघर 40.0 25.0
- गिरिडीह 39.0 24.0
- धनबाद 40.0 24.0
- हजारीबाग 39.0 23.0
- रामगढ़ 38.0 23.0
- कोडरमा 41.0 25.0