Search

आज का मौसम : फिर से बढ़ सकती है गर्मी, छा सकते हैं बादल

Ranchi : राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार को मौसम का मिजाज गर्म हो सकता है. आसमान में बादल छाएंगे. बावजूद इसके बारिश की कम संभावना है. राजधानी में भी आसमान साफ रह सकता है. दोपहर में आंशिक बादल छा सकते हैं. राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40.0 डिग्री से नीचे रहने की संभावना व्यक्त की गई है. हवा शुष्क रहने की संभावना है. इससे उमस की गर्मी में मामूली कमी आ सकती है.

विभिन्न शहरों में रविवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 36.0 23.0
  • बोकारो 35.0 23.0
  • पलामू 39.0 25.0
  • दुमका 36.0 24.0
  • जमशेदपुर 39.0 26.0
  • देवघर 35.0 24.0
  • गिरिडीह 37.0 24.0
  • धनबाद 36.0 24.0
  • हजारीबाग 37.0 23.0
  • रामगढ़ 37.0 22.0
  • कोडरमा 38.0 25.0
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp