Search

 
 
 

आज का मौसम : गर्मी से मिल सकती है राहत, हो सकती है बूंदाबांदी

 

Ranchi : झारखंड में शुक्रवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. आसमान में बादल छा सकते हैं. तेज हवा और गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है. अधिकांश जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री कमी आ सकती है. पलामू सबसे गर्म शहर होगा. यहां शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. जमशेदपुर का न्यूनतम भी 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इससे यहां उमस की गर्मी कायम रहेगी. संथाल परगना में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के आसपास रहेगा. रांची में भी बादल छाएंगे और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

मौसम का हाल : विभिन्न शहरों में शुक्रवार को संभावित तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से. में)

रांची 36.0 21.0

बोकारो 37.0 21.0

पलामू 41.0 23.0

दुमका 38.0 22.0

जमशेदपुर 39.0 22.0

देवघर 37.0 20.0

गिरिडीह 37.0 23.0

धनबाद 38.0 20.0

हजारीबाग 37.0 21.0

रामगढ़ 37.0 19.0

कोडरमा 38.0. 24.0

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही