Ranchi: मौसम में बदलाव होने से बुधवार को भी मौसम सुहाना रहेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में कमी आयी है. आज भी राजधानी समेत अधिकांश शहरों के तापमान में चार से छह डिग्री तक की कमी आ सकती है. दुमका और गिरिडीह में तो अधिकतम तापमान सात डिग्री तक नीचे आ गया है. यहां आज अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहने की संभावना है. रांची, जमशेदपुर समेत अन्य सभी शहरों का तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. केवल पलामू का तापमान सबसे अधिक 38.0 डिग्री हो सकता है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आयी है. इससे रात और सुबह को मौसम कूल-कूल रहने की संभावना है. ठंड का अहसास भी हो सकता है. आज भी गर्मी बढ़ते ही आंधी के साथ बारिश की संभावना है.
विभिन्न शहरों में बुधवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 35.0 21.0
बोकारो 34.0 21.0
पलामू 38.0 22.0
दुमका 33.0 22.0
जमशेदपुर 35.0 20.0
देवघर 35.0 22.0
गिरिडीह 33.0 22.0
धनबाद 34.0 20.0
हजारीबाग 35.0 21.0
रामगढ़ 35.0 20.0
कोडरमा 36.0 22.0