Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टॉफी-टी शर्ट घोटाला: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस पर टी-शर्ट और टॉफी बांटने के नाम पर हुए घोटाले की जांच को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए. हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को करेगा. इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता पंकज यादव ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2016 में स्थापना दिवस समारोह के पहले 13- 14 नवंबर को स्कूली बच्चों को देने के लिए 3.5 करोड़ की टी शर्ट खरीदी गई थी. 15 नवंबर को राज्य के 10 हजार स्कूलों में बच्चों के बीच इसका वितरण कर दिया गया. प्रार्थी की ओर से कहा गया कि एक दिन में ऐसा करना संभव नहीं है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की.
इसे भी पढ़ें- रांचीवासियों">https://lagatar.in/magician-sikandars-show-is-very-much-liked-by-the-people-of-ranchi/">रांचीवासियों

को खूब भा रहा जादूगर सिकंदर का शो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही