Search

 
 
 

Tokyo Olympic :  जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा फाइनल में, पहलवान रवि दहिया-दीपक पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे

 
NewDelhi : भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में आज की शुरुआत शानदार रही.  खबर है कि भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक ही थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है.   रेसलिंग की बा युवा स्टार दीपक पूनिया और रवि दहिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. बता दें कि दोनों ही पहलवान अब मेडल से एक जीत दूर है. इसी क्रम में आज भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरहोगेन  अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगी जो उनके मेडल का रंग तय करेगा. लवलीना के अलावा महिला हॉकी टीम से फैंस से फाइनल में पहुंचने की आस लगाये बैठे हैं. भारत के पास आज चार सिल्वर मेडल पक्का करने का मौका है. रेसलिंग में  दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई दीपक पूनिया ने चीन के जुशेन लिन को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से जीत हासिल की. 3-3 से स्कोर बराबरी पर था, आखिरी कुछ सेकंड में दीपक ने दो पॉइंट हासिल किये. चीन ने चैलेंज किया, लेकिन फैसला दीपक के पक्ष में रहा. दीपक ने सेमीफाइनल में जगह बना ली.   रवि दहिया सेमीफाइनल में पहुंचे रवि दहिया ने 14-4 से अपना क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. रवि दहिया अब मेडल से केवल एक कदम दूर है. अगर वह सेमीफाइनल में हार भी जाते हैं तो भी उनके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही