Search

 
 
 

टोक्यो: शिंजो आबे को गोली मारने वाला गिरफ्तार, शिंजो आबे से था ‘असंतुष्ट’

 
Tokyo: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जापान के नारा शहर में जब वो चुनाव प्रचार कर रहे थे तो तेतसुया यामागामी ने गोली मार दी. हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. हत्यारे तेतसुया यामागामी के बारे में जानकारी मीडिया के सामने आ रही है. हत्यारे के बारे में प्रमुख बातें -गोली चलाने वाले की पहचान रिपोर्ट्स के आधार पर तेतसुया यामागामी (Tetsuya के तौर पर हुई है जो एक स्थानीय व्यक्ति है. -तेतसुया यामागामी 41 साल का है और उसे एक पूर्व सैनिक माना जा रहा है -भाषण के दौरान तेतसुया यामागामी शिंजो आबे के पीछे खड़ा हुआ था. करीब 10 फीट की दूरी से उसने गोली चलाई -शिंजो आबे गोली लगते ही स्टेज पर गिर पड़े. यामागामी को ग्राउंड सिक्योरिटी ने तत्काल पकड़ लिया -जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया है कि उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश नहीं की. -नारा पुलिस स्टेशन में तेतसुया यामागामी से पूछताछ की गई -रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने आबे पर "हत्या के मकसद से निशाना लगाया." -तेतसुया यामागामी के अनुसार वो शिंजो आबे से "असंतुष्ट" था -रिपोर्ट्स के अनुसार उसने एक शॉर्ट गन का प्रयोग किया. उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है. -ऐसा माना जा रहा है कि शूटर ने यह बंदूक खुद बनाई थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही