Shubham Kishore
Ranchi: आईपीएल के 16वेंं सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा, वहीं कई खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने पूरा योगदान दिया. आईपीएल के 16 वें संस्करण के टाॅप प्लेइंग 11 बेस्ट खिलाड़ी और फ्लॉप प्लेइंग 11 खिलाड़ी की सूची है.
फ्लॉप प्लेइंग 11
1: हैरी ब्रूक (एसआरएच) वेतन: 13.25 करोड़
लिस्ट में पहले नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक हैं. ब्रुक ने 11 मैच खेलने के बाद केवल 21 की औसत के साथ कुल 190 रन बनाए. इसमें एक शतक भी शामिल है.
2: पृथ्वी शॉ (डीसी) वेतन: 7.5 करोड़
लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ है जिन्हें दिल्ली ने केवल 8 लीग मैच खिलाए. उन्होंने इस साल 8 मैच में 106 रन बनाए.
3: दीपक हुड्डा (एलएसजी) वेतन: 5.75 करोड़
लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं लखनऊ सुपरजाइंट्स के दीपक हुड्डा. हुड्डा ने 12 पारियों में 7.6 की औसत से केवल 90 रन बनाए.
4: बेन स्टोक्स (सीएसके) वेतन: 16.25 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स पर बड़ी बोली राशि निवेश की थी लेकिन स्टोक्स केवल दो मैच खेले और 15 रन बनाए वहीं गेंद से एकमात्र ओवर में 18 रन दिये.
5: रियान पराग (आरआर) वेतन: 3.8 करोड़
राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग भी इस लिस्ट में है. आरआर के लिए 7 मैच खेलने वाले रियान ने कुल मिलाकर केवल 78 रन बनाए.
6: दिनेश कार्तिक (आरसीबी) वेतन: 5.5 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कि ओर से मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक की थी. लेकिन बल्लेबाजी के साथ-साथ विभाग कीपिंग में भी कार्तिक प्रभावित करने में विफल रहे. वह 13 पारियों में केवल 140 रन ही बना सके.
7: जेसन होल्डर (आरआर) वेतन: 5.75 करोड़
राजस्थान रॉयल्स कि ओर से ऑलराउंडर जेसन होल्डर जिन्होनें 8 मैचों में 12 रन और 4 विकेट लेकर इस सिजन में कुछ भी प्रभावित नहीं किया.
8: जोफ्रा आर्चर (एमआई) वेतन: 8 करोड़
मुंबई इंडियंस कि गेंदबाजी कि कमान तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर थी लेकिन इस सीज़न में आर्चर का प्रदर्शन न केवल निराशाजनक रहा बल्कि उनकी चोट के कारण अधिकांश टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
9: कगिसो रबाडा (पीबीकेएस) वेतन: 9.25 करोड़
पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा हैं. जिन्हें पीबीकेएस ने टूर्नामेंट के अधिकांश भाग में नहीं खेलने का मौका दिया. रबाडा ने खेले गए 6 मैचों में 7 विकेट लिए.
10: अवेश खान (एलएसजी) वेतन: 10 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स से अवेश खान जिसे एलएसजी ने 10 करोड़ में खरीदा था, इस साल 9 मैचों में 8 विकेट लिए.
11: लॉकी फर्ग्यूसन (केकेआर) वेतन: 10 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स के लॉकी फर्ग्यूसन ने केवल 3 मैचों में भाग लिया. जबकि चोट ने उन्हें कुछ मैचों के लिए बाहर कर दिया था. इस सीजन में उन्हें 3 मैचों में केवल 1 विकेट मिला.
टाॅप प्लेइंग 11
1. शुभमन गिल (जीटी) : अपने सिर पर ऑरेंज कैप, तीन शतक और शानदार बल्लेबाजी के साथ, जीटी ओपनर ने आईपीएल को पूरी तरह से रोशन कर दिया है. 17 मैच में 157 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाएं.
2. यशस्वी जायसवाल (आरआर): इस आईपीएल में बड़े खिलाड़ी कि तौर पर उभरते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया.
14 मैच में 163 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए.
3. फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी): दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज उम्र के साथ बेहतर होते जा रहे है और इस सीजन में फाफ ने आरसीबी के लिए ओपनिंग की. पावर जेनरेट करने की उनकी क्षमता के साथ-साथ बराबरी पर एंकर की भूमिका निभाया. उन्होने 14 मैचों में 153 के स्ट्राइक रेट से 730 रन बनाए.
4. सूर्या कुमार यादव: मुंबई इंडियंस के लिए मध्य क्रम में सूर्या बहुत शानदार थे. उनके प्रदर्शन ने एमआई को उलटफेर करने और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होने 16 मैच में 181 के स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए.
5. निकोलस पूरन (विकेटकीपर): इस आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाजों निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ मैच जिताने वाली पारियां खेलीं और यह उनकी प्रभाव छोड़ी. उन्होने 15 मैचों में 172 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए.
6. रिंकू सिंह: केकेआर के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच गेंदों में पांच छक्के इस साल के आईपीएल के मुख्य आकर्षण में से एक थे. रिंकू ने इस सीजन में कई मैच मौकों पर मैच फ़िनिश किया. उन्होने 14 मैचों में 149 में स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए.
7. राशिद खान: गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान ने बीच के ओवरों में विकेट निकाले और साथ में कई मौकों पर रन भी बनाए. उन्होने 16 मैचों में 7.93 कि इकॉनोमी से 27 विकेट लिए.
8. मोहम्मद शमी: गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में विकेट हासिल किए और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. इस सीजन में 17 मैचों में 8 कि इकॉनोमी से 28 विकेट लिए और पर्पल कैप विजेता बने.
9. मोहम्मद सिराज: आरसीबी के सिराज को भले ही तुषार देशपांडे से कम विकेट मिले हों, लेकिन यह उनका इकॉनमी रेट है जो उन्हें एक बेहतर गेंदबाज बनाता है. और सिराज एक अच्छे डेथ बॉलर के रूप में भी विकसित हुए. इस सीजन में 14 मैचों में 7.5 के इकॉनोमी से 19 विकेट हासिल किए.
10. युजवेंद्र चहल: इस आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय स्पिनर वह राशिद के अलावा शायद एकमात्र ऐसे स्पिनर हैं जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं. उनकी चालाक विविधता, बड़ा दिल और विकेट लेने की क्षमता एक बार फिर राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई. 14 मैचों में 8.17 के इकॉनोमी से 21 विकेट झटके.
11. मथीशा पथिराना: सीएसके टीम में देर से शामिल हुए, उन्होंने केवल 12 मैचों खेले और जो प्रभाव डाला वह बहुत अधिक था. अपने यॉर्कर और गति के बुद्धिमान बदलाव के साथ कई खिलाड़ियों को आउट किया. 12 मैचों में 8 कि इकॉनोमी से 19 विकेट झटके.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment